बस्ती, जुलाई 7 -- Basti News: रुधौली, हिंदुस्तान संवाद। तहसील क्षेत्र के अठदेउरा स्थित सरजू नहर खंड-4 के फाटक के पास सोमवार सुबह नहर का करीब पांच मीटर बांध टूट जाने से आसपास के लगभग 100 बीघा धान की रोपाई वाले खेत जलमग्न हो गए। अचानक खेतों में पानी भर जाने से किसानों की तैयार फसल बर्बाद हो गई, जिससे किसानों में गहरी नाराजगी है।

क्षेत्र में जलभराव बांध टूटने के बाद नहर का तेज बहाव सीधे खेतों में पहुंच गया। इसके साथ ही कनकपुरवा गांव में भी पानी घुसने की आशंका पैदा हो गई, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर सिंचाई विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जेसीबी मशीन से मिट्टी डालकर क्षतिग्रस्त बांध की मरम्मत कराई। इसके बाद नहर का पानी रोका जा सका।

किसानों की चिंता हालांकि तब तक खेतों में रोपाई की जा चुकी धान की फसल पूरी तरह प...