Basti News: नहरों से पानी उपलब्ध कराएं अधिकारी : सिंचाई बंधु
बस्ती, जुलाई 15 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। सिंचाई बन्धु की बैठक विकास भवन सभागार में हुई। बैठक की अध्यक्षता सिंचाई बंधु के उपाध्यक्ष गजेन्द्रमणि त्रिपाठी ने की। उन्होंने कहा कि किसानों को सिंचाई जल, खाद व बीज आवश्यकतानुसार उपलब्ध कराया जाए। शासन की मंशा है कि किसानों की आय में उच्चतर वृद्धि हो। उपाध्यक्ष ने कहा कि मौसम विभाग के अनुसार पूर्वानुमान है कि खरीफ के सीजन में किसानों के लिए वर्षा जल औसत से कम होगा। अतः न्यूनतम वर्षा को ध्यान में रखते हुए आपसी समन्वय के साथ नहरों से अधिक से अधिक सिंचाई जल उपलब्ध कराकर जनपद के किसानों का सहयोग किया जाए। उन्होंने पूर्व बैठक की कार्यवृत्ति पर विस्तृत चर्चा की। नलकूप खंड के एई से उपलब्ध कराए गए व्यय विवरण पर निर्देशित किया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 का विवरण मदवार उपलब्ध कराएं। अधिशासी अभियन्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.