Basti News: नशे में था दुग्ध वाहन चालक, दे दी 85 हजार लूट की झूठी सूचना
बस्ती, अक्टूबर 2 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के टेमा रहमत चौराहे पर दूध डिलीवरी वाहन से 85 हजार रुपये लूटे जाने की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो मामला भ्रामक निकला। वाहन चालक नशे की हालत में मिला। वाहन की तलाशी लेने पर अलग-अलग स्थानों से बिक्री के 85,560 रुपये बरामद हुए। डायल 112 पर सूचना मिली कि दूध डिलीवरी वाहन के चालक लालजी को कुछ सुंघाकर अज्ञात लोगों ने दूध बिक्री के करीब 85 हजार रुपये लूट लिए हैं।सूचना मिलते ही हड़िया चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहां चालक के साथ वाहन मालिक भी मौजूद मिला। वाहन मालिक ने पुलिस को बताया कि चालक लालजी ने दोपहर करीब तीन बजे वाहन से दूध बिक्री के रुपये कुछ लोगों द्वारा छीन लिए जाने की जानकारी दी थी। इसके बाद उन्होंने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.