बस्ती, अगस्त 25 -- Basti News: रुधौली। डीएम कृत्तिका ज्योत्स्ना ने सोमवार को जवाहर नवोदय विद्यालय रुधौली का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय में विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही शैक्षणिक, आवासीय, भोजन एवं स्वच्छता संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय के विभिन्न कक्षों, छात्रावास, रसोईघर एवं कक्षाओं का भ्रमण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। विद्यार्थियों के लिए तैयार किए जा रहे भोजन की गुणवत्ता एवं व्यवस्था को जानने के लिए छात्र-छात्राओं के साथ बैठकर भोजन किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम रुधौली अहमद फरीद खान, प्रधानाचार्या अमिता सक्सेना सहित अन्य उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Kausambi News: डीएम ने पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय का किया निरीक्षण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...