Basti News: नवनिर्मित कछुआड़ घाट पुल के एप्रोच में आई दरारें
बस्ती, सितम्बर 28 -- Basti News: बस्ती, हिटी। लालगंज क्षेत्र में कछुआड़ घाट पर लगभग 13 करोड़ की लागत से बने पुल, एप्रोच, पुलिया और बरतनिया गांव तक बने सड़क की गुणवत्ता पर ग्रामीणों ने सवाल उठाए है। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण पूरा होने के बाद पहली ही तेज बारिश होने से पुलिया में दरार आ गई है। वहीं सड़क और एप्रोच मार्ग में जगह-जगह दरारें आने के साथ सड़क धंसने लगी है। इससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े हो रहे है। बरतनिया गांव निवासी लवकुश, पंचराम, दुखई और छब्बूलाल सहित अन्य लोगों ने बताया कि अभी थोडी से बारिश में सड़क और एप्रोच के कई हिस्से में दरारें पड़ने लगी है और सड़क धसने लगी है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि इसी तरह सड़क की स्थिति रही तो बरसात के दौरान आवागमन प्रभावित हो सकता है। बाढ़ आने की स्थिति में मार्ग को और नुकस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.