Basti News: नवनियुक्त 132 आंगनबाड़ी को मिला नियुक्ति पत्र
बस्ती, नवम्बर 7 -- Basti News: बस्ती। जनपद में नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र का वितरण शुक्रवार को किया गया। जनपद में आंगनबाड़ी कार्यकत्री के 138 पद रिक्त थे, जिसमें से 132 पदों पर चयन की कार्यवाई पूर्ण कर ली गई है। विकास भवन सभागार में नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में उपाध्यक्ष गो सेवा आयोग महेश शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, विधायक प्रतिनिधि सरोज मिश्रा, एमएलसी प्रतिनिधि हरीश सिंह एवं सीडीओ सार्थक अग्रवाल मौजूद रहे। जनपद में आंगनबाड़ी कार्यकत्री के कुल 2655 पद हैं तथा सहायिका के भी इतने ही पद स्वीकृत हैं। मुख्य अतिथि उपाध्यक्ष गो सेवा आयोग ने नौकरी की बधाई व दीपावली एवं धनतेरस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपावली के अवसर पर अपने घर के साथ-साथ अपने आस पड़ोस तथा गरीब घर में भी रोशनी का दीपक जलाएं।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.