बस्ती, जुलाई 7 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। जिले के पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र में महिला के साथ छिनैती की सनसनीखेज घटना सामने आई है। पुरानी बस्ती क्षेत्र में महिला के गले से सोने की चेन छीनकर बदमाश भाग निकले। बदमाशों ने अपनी पहचान छिपाने के लिए चेहरे को गमछे से ढक रखा था। महिला चीख-पुकार सुनकर मौके पर लोग जुटते, इसके पहले ही बदमाश भाग निकले। पुरानी बस्ती पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र की रहने वाली महिला ने तहरीर देकर बताया है कि बीते चार जुलाई की रात करीब पौने आठ बजे वह अग्रवाल पेट्रोल पंप नारंग रोड के पास से गुजर रही थीं। यह भी पढ़ें- Noida News: महिला के गले से सोने की चेन झपटी पंप से कुछ दूर पहले दो अज्ञात लोग मुंह पर लाल रंग का गमछा बांध आए और उनके गले से सोने की ...