Basti News: धोखाधड़ी कर बैनामा करने के आरोप में केस दर्ज करने का आदेश
बस्ती, अक्टूबर 28 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। धोखाधड़ी कर जमीन का बैनामा करने के मामले में एसीजेएम प्रथम राज बाबू की अदालत ने हर्रैया थानाध्यक्ष को दो लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर विवेचना करने का आदेश दिया है। कप्तानगंज थानाक्षेत्र के पलिहारपुर निवासी पल्टूराम ने अधिवक्ता रामविनय शुक्ला के माध्यम से अदालत में प्रार्थना-पत्र देकर आरोप लगाया कि वह गाटा संख्या 120 में अन्य सहखातेदारों के साथ सहखातेदार और स्वामी है। उसके पिता सीताराम की मौत 16 जून 2009 से पहले हो चुकी थी। उनके नाम दर्ज जमीन के संबंध में नामांतरण की कार्रवाई भी पूरी हो चुकी थी। आरोप है कि सीताराम की मृत्यु के बाद गाटा संख्या 120, जिसका कुल रकबा 0.1510 हेक्टेयर था, उसे कथित रूप से फर्जी तरीके से घटाकर 0.0755 हेक्टेयर दर्शाया गया। इसके बाद विजय कुमार निवासी भरवलिया, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.