बस्ती, जुलाई 15 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। जिले में मानसून की सुस्त चाल के बीच उमस भरी गर्मी लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। दो दिन पहले हुई बारिश का असर अब पूरी तरह खत्म हो चुका है। मंगलवार को दिनभर बादलों की आवाजाही रही, लेकिन बारिश नहीं होने और हवा की रफ्तार धीमी रहने से वातावरण में नमी बढ़ गई। नतीजतन चिपचिपी गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया। बाजारों, रेलवे स्टेशन और सार्वजनिक स्थानों पर लोग पसीने से तरबतर नजर आए, जबकि बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे अधिक दिक्कत झेलनी पड़ी। मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह भी पढ़ें- Sambhal News: पारा पहुंचा 39 डिग्री के पार, गर्मी से तिलमिलाए लोग सोमवार की तुलना में अधिकतम तापमान में करीब दो डिग्री की कम...