बस्ती, अक्टूबर 13 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। नगर पंचायत रुधौली और मुण्डेरवा ने स्वच्छ भारत मिशन नगरीय 2.0 के तहत अवमुक्त धनराशि का उपभोग नहीं किया। इसके चलते नोडल अधिकारी नगर निकाय कीर्ति प्रकाश भारती ने दोनों नगर पंचायतों के ईओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इस मामले को लेकर निदेशक स्वच्छ भारत मिशन ने कड़ी नाराजगी जताई है। ईओ रुधौली और मुण्डेरवा को लिखे पत्र में नोडल ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन नगरीय 2.0 के तहत निदेशालय ने आपके निकाय को आईएचएचएल मद में दो लाख 33 हजार, सीबी मद में एक लाख 10 हजार व आईईसी मद में 82 हजार रुपये जारी किया है। अत्यंत खेद के साथ अवगत कराना है कि निदेशालय से धनराशि अवमुक्त किए जाने के बाद भी आपके निकाय ने उसका समाय से उपभोग सुनिश्चित नहीं किया। इसके कारण स्वच्छ भारत मिशन नगरीय के निर्धारित कार्यों एवं ...