Basti News: धनतेरस पर प्रमुख बाजारों में उमड़ी भीड़, दीपावली तक पुलिस हाईअलर्ट
बस्ती, नवम्बर 7 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। शहर में धनतेरस के त्योहार पर खरीदारी करने के लिए प्रमुख बाजारों में लोगों की खासी भीड़ उमड़ी। धनतेरस से लेकर दीपावली तक के लिए बाजारों में बढ़ने वाली भीड़, वाहनों का दबाव और जाम की समस्या से निपटने के लिए विशेष यातायात योजना बनाई गई है। प्रमुख बाजारों, रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई है, ताकि लोगों को जाम से राहत मिले और त्योहार शांति व सुरक्षा के साथ मनाया जा सके। धनतेरस से ही शहर में रूट डायवर्जन लागू कर दिया गया है। शहर में कुल 10 स्थानों से रूट डायवर्जन का प्रबंध किया गया है। खासतौर से गांधीनगर मार्ग के लिए कम्पनी बाग और रोडवेज से प्रवेश के लिए वाहनों का खासा दबाव शुक्रवार को देखने को मिला। वाहनों को डायवर्ट कर वापस भेजने के चलते कई बार जाम की स्थिति बन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.