बस्ती, अक्टूबर 9 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। लालगंज पुलिस ने दो साल बाद युवक के आत्महत्या मामले में मुकदमा दर्ज किया। यह मुकदमा एक महिला समेत दो के खिलाफ आत्महत्या के प्रेरित करने के आरोप में दर्ज किया गया। मामला थानाक्षेत्र के उजियानपुर गांव का है। पुलिस को दी तहरीर में अभिषेक गौतम बताया कि उसका छोटा भाई नितेश गौतम (24) निवासी परमेश्वरपुर थाना लालगंज दूसरे गांव उजियानपुर में टेंट हाउस की दुकान खोला था। यह टेंट हाउस रामसुरेश के घर में किराये पर चला रहा था। रात के समय उसी टेंट हाउस की दुकान में रहता था। कभी-कभी वह अपने घर परमेश्वरपुर में रहता था। आरोप है कि वादी के भाई नितेश गौतम का एक महिला संजू के साथ अवैध संबंध हो गया। संजू रात के समय टेंट हाउस की दुकान में आती जाती थी। इसी दौरान महिला संजू का किसी अन्य के साथ अवैध संबंध हो गया...