Basti News: दो सदस्यीय टीम करेगी प्राइवेट लाइनमैन की मौत की जांच
बस्ती, अगस्त 11 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। 33 केवी विद्युत उपकेंद्र बहादुरपुर में करंट की चपेट से आकर हुई प्राइवेट लाइनमैन सपहा गांव निवासी वीरेंद्र उपाध्याय की मौत के मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। अधीक्षण अभियंता बस्ती सर्किल खालिद सिद्दीकी ने टीम का गठन करते हुए घटना के लिए जिम्मेदार कर्मी को चिह्नित करते हुए विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। विद्युत उपकेंद्र बहादुरपुर के बहादुरपुर फीडर पर दो अगस्त को काम करने के दौरान एक प्राइवेट लाइनमैन की करंट लगने से मौत हो गई है। घटना निरंजनपुर-कड़सरी गौतम के बीच हुई। परिजनों का आरोप है कि उपकेंद्र के संविदा लाइनमैन पप्पू यादव के लिए मृतक काम करता था। घटना के समय उपकेंद्र पर परिचालन कार्य में तैनात एसएसओ दिनेश सिंह पर लापरवाही पूर्वक लाइन को होल्ड करने का आरोप है। घटना ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.