बस्ती, सितम्बर 15 -- Basti News: बस्ती। परिवहन विभाग की ओर से स्कूली वाहनों की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया गया। अधिकारियों की टीम ने दो स्कूली वाहनों को सीज करने व पांच वाहनों का चालान करने की कार्रवाई किया। चेकिंग अभियान के दौरान टैक्सी वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। मिशन सेफ फ्यूचर 3.0 के अंतर्गत परिवहन विभाग की ओर से नियमित जांच अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को चलाए गए अभियान में दो स्कूल वाहन को बिना परमिट एवं फिटनेस, प्रदूषण, बीमा की वैधता समाप्त होने के अभियोग में थाना पैकोलिया में निरुद्ध किया गया। पांच स्कूल बसों के चालान की कार्रवाई की गई। यह भी पढ़ें- मिशन सेफ फ्यूचर-03 के तहत 15 स्कूली वाहनों पर कार्रवाई अभियान में संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) बस्ती सुरेश कुमार मौर्य, यात्री कर अधिकारी मुजफ्फर हुसैन सिद्दीकी एवं प्रवर...