बस्ती, अगस्त 26 -- Basti News: बस्ती। रक्षाबंधन का पर्व नजदीक आते ही शहर के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। 28 अगस्त को रक्षाबंधन मनाया जाएगा। पर्व को लेकर गांधीनगर, जनता होटल, कंपनीबाग, फौव्वारा तिराहा, रौता चौराहा, रोडवेज, मंगलबाजार, पुरानी बस्ती और पांडेय बाजार सहित अन्य स्थानों पर राखियों की दुकानें सज गई हैं। दुकानों पर रंगबिरंगी और आकर्षक राखियों की भरमार है। खरीदारी के लिए बहनों की भीड़ भी धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। इस बार बाजार में पारंपरिक राखियों के साथ धार्मिक प्रतीकों वाली राखियां भी लोगों को आकर्षित कर रही हैं। राधा-कृष्ण, बजरंगबली, खाटू श्याम, भैया-भाभी, रुद्राक्ष और तुलसी नाम की राखियां उपलब्ध हैं। यह भी पढ़ें- Santkabir Nagar News: रंग-बिरंगी राखियों से सजे बाजार, रक्षाबंधन को लेकर बढ़ी खरीदारी इसके अलावा वीरा डोरी और विभिन्न ...