बस्ती, जुलाई 19 -- Basti News: सल्टौआ। वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के देईपार-भैंसहवा मार्ग पर पचानू गांव के पास दो बाइकों की भिड़ंत में एक बाइक सवार घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से परिजन ने उसे आनन-फानन में घायल को इलाज के लिए पीएचसी सल्टौआ ले गए।घायल की हालत नाजुक देखकर चिकित्सक ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पचानू गांव निवासी रामपाल यादव (55) बाइक से घर जा रहे थे कि जैसे ही वह अपने गांव के समीप पंहुचा ही था कि सामने से तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दिया, जिससे रामपाल घायल हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...