बस्ती, अगस्त 5 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। शहर कोतवाली क्षेत्र में कटेश्वरपार्क के पास दो पक्षों के बीच हुए घमासान में कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्ष की तहरीर पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र की रहने वाली महिला ने तहरीर देकर बताया है कि गत दो अगस्त की रात करीब 11 बजे कटेश्वरपार्क के पास से उनका बेटा, अपने आंटी के बेटे व दोनों बहनों के साथ कार से घर जा रहा था। आरोप है कि पूर्व से घात लगाकर बैठे विपक्षियों ने कटेश्वर पार्क के पास कार को रोक लिया।

घटना का विवरण उनके बेटे को उतारकर जानलेवा हमला कर दिया। हत्या के उद्देश्य से धारदार हथियार व डंडे से मार कर सिर फोड़ देना, जिससे वह बेहोश हो गया। विपक्षी अज्जू उर्फ अयाज ने चचेरे भाई के गले में प्लास्टिक के तार से गला कस देना, जिससे वह भी बदहवास हो गया। विप...