बस्ती, सितम्बर 26 -- Basti News: बस्ती। पुरानी बस्ती क्षेत्र के वार्ड नंबर-एक नरहरिया में 157 घंटे के महा सफाई अभियान की शुरुआत हुई। 'स्वच्छता से समृद्धि की ओर' थीम के तहत चलने वाला यह अभियान 25 सितंबर से शुरू होकर दो अक्तूबर तक चलेगा। अभियान के तहत वार्डों में सफाई व्यवस्था को बेहतर करने के साथ ही लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा।महासफाई अभियान की शुरुआत नरहरिया वार्ड स्थित ईदगाह के पास से हुई। यहां लंबे समय से लगे कूड़े के ढेर को सफाई कर्मचारियों ने हटाया और आसपास के क्षेत्र की सफाई की। सफाई निरीक्षक अवधेश चंद्र के दिशा-निर्देश में सफाई नायकों सुरेंद्र प्रसाद, राजेश कुमार और साहबान अली की देखरेख में कर्मचारियों ने अभियान चलाया। सफाई कर्मी कन्हैया, अहमद अली, इरफान, नियामत हुसैन और ईदू मोहन ने मिलकर कूड़ा हटाने के साथ ही आसपास...