Basti News: दोस्त के गांव आए युवक को मारपीट कर धमकाया
बस्ती, अगस्त 1 -- Basti News: बस्ती। शहर कोतवाली ने दोस्त के गांव आए युवक की मारपीट की घटना में केस दर्ज किया है। नगर थाने के बनकटा मिश्र निवासी अश्वनी मिश्रा ने तहरीर देकर बताया है कि बीते शुक्रवार को दिन में करीब तीन बजे अपने दोस्त आकाश निवासी डिडौवा कोतवाली के पास निजी काम से गया था।आरोप है कि तभी आरोपी अखिलेश यादव ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर उन्हें अपशब्द कहते हुए मारापीटा। साथ ही जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी अखिलेश यादव निवासी गनेशपुर थाना वाल्टरगंज व तीन अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.