बस्ती, अगस्त 23 -- Basti News: देईसांड़ (बस्ती)। हिन्दुस्तान संवाद लालगंज थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव रविवार को सन्न रह गया। गांव के दो बुजुर्गों की मौत हो गई। दोनों गहरे दोस्त थे। दोनों का दिन एक-दूसरे के साथ बैठकर चाय पीने से शुरू होती थी और शाम की बैठकी के बाद ही दोनों सोने जाते थे। दोनों की तबीयत बिगड़ी। एक को इलाज के लिए गोरखपुर और दूसरे को बस्ती में भर्ती कराया गया। दोनों ने कुछ ही अंतराल पर दम तोड़ दिया। दोनों मित्रों की मौत की आसपास के इलाके में खूब चर्चा हो रही है。

दोस्तों की मित्रता लालगंज थाना क्षेत्र स्थित शंकरपुर गांव निवासी महातम चौधरी (80) और इसी गांव के कृष्णचंद शर्मा (65) के बीच गहरी दोस्ती थी। दोनों प्रतिदिन एक-दूसरे के साथ घंटों बैठकर बातचीत करते थे। एक-दूसरे के सुख-दुख के भागीदार दोनों अक्सर गांव-जवार व घर-परिवार की च...