Basti News: दुष्कर्म के आरोपी ग्राम प्रधान गिरफ्तार, जेल भेजा
बस्ती, जुलाई 8 -- Basti News: नगर बाजार। नगर बाजार पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में वांछित चल रहे एक ग्राम प्रधान को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार मंगलवार को मुखबिर से सूचना मिली कि मामले का नामजद आरोपी करहली-भोंडसर मार्ग पर मौजूद है। सूचना पर करहली चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सर्वेश कुमार ने पुलिस टीम के साथ घेराबंदी कर आरोपी को करहली से भोंडसर जाने वाले मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अनिल कुमार (35) निवासी सोंधिया सेमरा उर्फ गलवा के रूप में हुई है, जो ग्राम प्रधान है। उसके खिलाफ शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण और दुष्कर्म करने के आरोप में नगर बाजार थाने में केस दर्ज है। मुकदमा दर्ज होने के बाद से वह फरार चल रहा था। नगर बाज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.