बस्ती, अक्टूबर 22 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। नगर पुलिस ने दुर्गा पूजा मेले के दौरान युवक की पिटाई का मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी तहरीर में विकास निवासी रैकवार थाना कप्तानगंज ने बताया कि वह अपने भाई की ससुराल बक्सर थाना नगर में दुर्गा प्रतिमा देखने गया था। जहां पर विपक्षी ने रंजिश के चलते उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दिया। इस मामले में पुलिस ने विकास की तहरीर पर अजीत व तीन अन्य सहयोगियों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है। यह भी पढ़ें- Basti News: दुबौलिया मारपीट कर सिर फोड़ा, पांच पर केस यह भी पढ़ें- Deoria News: दशहरा मेला देखने आए युवक को पीटकर किया घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...