Basti News: दुकानदार पर कट्टा तानने वाला गिरफ्तार
बस्ती, अगस्त 6 -- Basti News: बस्ती। जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र में महरीखावां स्थित जनता होटल के पास दुकानदार पर असलहा तानने व फायरिंग झोंकने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली पुलिस ने मामले में दुकानदार शशिकांत गुप्ता निवासी महरीखावां की तहरीर पर महरीखावां निवासी आरोपी राहुल जायसवाल पर हत्या के प्रयास के आरोप में केस दर्ज किया था। पुलिस टीम ने बुधवार को आरोपी राहुल को नगर थानाक्षेत्र के गड़हा गौतम के पास से दबोच कर न्यायालय भेज दिया। यह भी पढ़ें- Basti News: पुरानी रंजिश को लेकर धारदार हथियार से किया हमलाघटना का विवरण दुकानदार शशिकांत गुप्ता ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया था कि गत 20 जुलाई की रात करीब नौ बजे आरोपी राहुल जायसवाल, उनकी दुकान पर आया और बिना पैसे दिए सिगरेट मांगने लगा। मुफ्त में सिगरेट देने से इनकार करने पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.