बस्ती, अक्टूबर 3 -- Basti News: बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। ब्रांडेड कंपनी की सरिया से लदे ट्रक से बीच रास्ते में ही चोरी-छिपे सरिया उतारने का पुलिस ने खुलासा किया है। बिल्डिंग मटेरियल की दुकान के संचालकों की मिलीभगत से ट्रक के चालक और खलासी यह पूरा गोलमाल करते थे। हर्रैया व एसओजी की संयुक्त टीम ने हर्रैया थानाक्षेत्र के बिहरा-सेमरहिया मोड़ पर महाराजगंज कस्बे में स्थित बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान के पास से आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नौ बण्डल सरिया, 11 हजार रुपये और तीन एंड्राइड मोबाइल बरामद किए हैं। सीओ हर्रैया स्वर्णिमा सिंह ने बताया कि गत एक अक्तूबर को गोरखपुर स्थित कंपनी के अधिकारी भास्कर तिवारी ने हर्रैया थाने पर प्रार्थना-पत्र दिया। यह भी पढ़ें- Basti News: ट्रक से चोरीछिपे उतारी जा रही थी सरिया, चालक-खलासी हिरासत में इसमें बताय...