Basti News: दीवार तोड़ने से मना करने पर महिला को पीटा
बस्ती, अक्टूबर 26 -- Basti News: बस्ती। लालगंज थानाक्षेत्र के पचीसा गांव में दीवार तोड़ने का विरोध करने पर महिला को मारपीट कर घायल करने की घटना सामने आई है। इसी गांव की राधिका पत्नी सत्यराम ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गत 19 अक्तूबर को विपक्षी उनकी दीवार तोड़ रहे थे। मना करने पर अपशब्द कहते हुए मारा-पीटा गया, जिससे उनका हाथ फ्रैक्चर हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर इसी गांव के राज, दुर्गा प्रसाद, खुशबू और सिद्धराम के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.