Basti News: दहेज के लिए विवाहिता को मारापीटा, तीन नामजद
बस्ती, अक्टूबर 11 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। रुधौली पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के आरोप में तीन ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। विवाहिता ने तहरीर देकर बताया है कि उनकी शादी इसी थानाक्षेत्र के छतरिया गांव में सात जून 2024 को हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार हुई थी। माता-पिता ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार दहेज में सोने की चेन, बाइक, एक लाख नकद, फ्रिज, अलमारी, वाशिंग मशीन, पायल, सोने की झुमकी, मंगलसूत्र, करधन आदि दिया था। आरोप है कि शादी के बाद पति, सास और ननद ने भितेहरा चौराहे पर दुकान खोलने के लिए उसके मायके से दो लाख रुपये और लाने की मांग की। मांग पूरी न होने पर तीनों ने मिलकर अपशब्द कहते हुए मारपीट की। रुधौली पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी रामरोशन निषाद, ननद राजकुमारी देवी और सास फूला देवी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.