Basti News: दक्षिण दरवाजा चौराहे पर जलभराव से मिलेगी निजात
बस्ती, जुलाई 28 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। नगर पालिका परिषद ने दक्षिण दरवाजा चौराहे पर जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की पहल की है। बारिश के दौरान जलनिकासी व्यवस्था बेहतर करने के लिए स्टेशन रोड के नाले को पचपेड़िया के नाले से जोड़ने की रूपरेखा तैयार की जा रही है। इसके लिए अवस्थापना निधि से करीब 50 लाख रुपये का बजट प्रस्तावित किया गया है। शहर में बारिश के दौरान दक्षिण दरवाजा चौराहे से लेकर मंगल बाजार तक जलभराव की समस्या बनी रहती है। नालों के जाम होने और पानी का बहाव कम होने के कारण बारिश का पानी सड़कों पर ओवरफ्लो हो जाता है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। नगर पालिका प्रशासन की कार्ययोजना के तहत स्टेशन रोड के नाले को पचपेड़िया के नाले से जोड़ा जाएगा। इससे दक्षिण दरवाजा चौराहे पर जलनिकासी का बहाव ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.