Basti News: तेज बारिश में पेड़ गिरने से पीएचसी की बाउंड्रीवॉल टूटी
बस्ती, जुलाई 27 -- Basti News: भानपुर। तेज बारिश के दौरान पिछले दिनों पीएचसी सगरा के पास एक पेड़ गिरने से अस्पताल की बाउंड्रीवॉल क्षतिग्रस्त हो गई। बाउंड्रीवॉल टूटने से अस्पताल का गेट बंद होने के बावजूद दिन-रात परिसर में छुट्टा पशुओं, जंगली जानवरों और अराजकतत्वों के प्रवेश की आशंका बनी हुई है। पीएचसी सगरा के चिकित्सक डॉ. बृजनंदन मोदनवाल ने बताया कि बाउंड्रीवॉल क्षतिग्रस्त होने से अस्पताल परिसर में पशुओं के प्रवेश से गंदगी फैलने और नुकसान होने की आशंका है। उन्होंने इस संबंध में सीएचसी भानपुर के अधीक्षक डॉ. सचिन चौधरी को लिखित रूप से अवगत कराते हुए जल्द से जल्द बाउंड्रीवॉल की मरम्मत कराने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Bhabua News: कभी भी गिर सकता हैं कब्रिस्तान की सुरक्षा दीवार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.