बस्ती, अक्टूबर 2 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। छावनी पुलिस ने गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस में तेज आवाज में डीजे बजाकर ध्वनि प्रदूषण फैलाने के आरोप में चार डीजे संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इसी थाने के एसआई राजेन्द्र प्रसाद चौहान ने तहरीर देकर बताया है कि गत 19 सितंबर को क्षेत्र में गणेश प्रतिमा विसर्जन का जुलूस निकला था। इस दौरा रामजानकी तिराहे के पास शाम करीब छह से सात बजे के बीच तेज आवाज में डीजे बजाते हुए कम्पटीशन किया जा रहा था। जिससे इतनी तीव्र आवाज हो रही थी कि इसके कंपन से विसर्जन देखने आए लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। इसके साथ ही उच्च न्यायालय स्तर से निर्धारित मानकों का भी उल्लंघन किया गया। थाना प्रभारी राणा डीपी सिंह ने बताया कि ध्वनि प्रदूषण फैलाने के आरोप में डीजे दबंग हर्रैया, सरस्वती डीजे हर्रैया, अखिलेश ड...