बस्ती, अगस्त 11 -- Basti News: बस्ती। सरयू नदी का जलस्तर तेजी से घटने लगा है। इसके साथ ही माझा व बंधे के किनारे रहने वाले ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों राह आसान हुई तो घट रही सरयू कई जगहों पर कटान कर रही है। दुबौलिया क्षेत्र बाढ़ प्रभावित गांव सुविखा बाबू, आंशिक टेढवा बाढ़ के पानी से घिर गया था। नदी के पीछे हटते ही इन गांवों के पास से पानी हटने लगा है। यहां के लोग इस समय भी नाव के सहारे दैनिक दिनचर्या पूरी कर रहे है। नाव से ही गांव के बाहर आना-जाना हो रहा है और उनकी दुश्वावारियां बरकरार है। यह भी पढ़ें- जलस्तर बढ़ा, खतरा बिंदु से सिर्फ 10 सेमी नीचे सरयू उमरिया रिंगबांध के निकट सोमवार को कटान जारी रही, जहां बाढ़ खंड मरम्मत कार्य में जुटा हुआ है। कटरिया-चांदपुर तटबंध खजांचीपुर गांव से लेकर खलवा गांव तक दो क...