Basti News: तीन शातिरों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई
बस्ती, सितम्बर 2 -- Basti News: बस्ती। कोतवाली पुलिस ने संगठित अपराध करने के आरोप में तीन शातिरों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल बृजानंद सिंह ने तहरीर देकर बताया है कि तीनों शातिरों ने एक संगठित गिरोह कायम किया है, जो अंतरजनपदीय स्तर पर सक्रिय है। गैंग के सदस्य आर्थिक, भौतिक और दुनियाबी लाभ पाने के लिए सामूहिक रूप से अपराध करने के आदी हैं। उनकी तहरीर पर कोतवाली में आरोपी सुरेन्द्र वर्मा निवासी रमैया मरवटिया थाना हर्रैया, संतराम वर्मा निवासी हीरापुरवा कुर्दा थाना पैकोलिया और शाकिर अली खान निवासी लक्ष्मीनगर ग्रांट, थाना खोड़ारे जनपद गोंडा के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। जांच एसआई जयविन्द यादव को सौंपी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.