बस्ती, अक्टूबर 23 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज के आवासीय परिसर की जर्जर सड़क का निर्माण टेंडर के फेर में तीन महीने से उलझा हुआ है। शासन ने परिसर की सड़क, इंटरलॉकिंग मार्ग और जल निकासी के लिए नालियों के निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। धनराशि स्वीकृत होने के बाद भी कार्यदायी संस्था टेंडर प्रक्रिया लंबित होने का हवाला देकर निर्माण शुरू नहीं करा पा रही है। विभागीय चिकित्सकों का कहना है कि लंबे समय बाद परिसर में सड़क और जल निकासी व्यवस्था सुधारने के लिए बजट जारी हुआ है, लेकिन इसके बाद भी दुश्वारियां बनी हुई हैं। आरोप है कि राजकीय निर्माण निगम के अधिकारी टेंडर प्रक्रिया में तेजी लाने में रुचि नहीं ले रहे हैं। परिसर की मुख्य सड़क लंबे समय से जर्जर है, जिससे चिकित्सकों, कर्मचारियों और उनके...