बस्ती, अक्टूबर 14 -- Basti News: दुबौलिया। क्षेत्र के राष्ट्रीय कृषक इंटर कॉलेज रघुराजनगर सुदीपुर में तीन दिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हुआ। शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों में अनुशासन, सेवा भावना, आत्मनिर्भरता और नेतृत्व क्षमता का विकास करना रहा। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय के प्रबंधक हरिश्चंद्र सिंह और प्रधानाचार्य महेश कुमार सिंह रहे। जिलास्तर से आए स्काउट प्रशिक्षक दीपक प्रजापति तथा गाइड प्रशिक्षिका संगीता प्रजापति ने विद्यार्थियों को स्काउट-गाइड से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को अनुशासन, सहयोग, समाजसेवा तथा विषम परिस्थितियों में कार्य करने के महत्व की जानकारी दी गई। गाइड वर्ग में मनीषा गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में शिक्षक आशीष आनंद, घने...