बस्ती, जुलाई 13 -- Basti News: बस्ती। शहर के वीआईपी विद्युत उपकेंद्र गांधी नगर से पोषित एसबीआई फीडर की विद्युत आपूर्ति रविवार रात ध्वस्त हो गई। ब्रेकर में समस्या आ जाने के बाद रविवार रात लगभग आठ बजे एसबीआई फीडर ब्रेकडाउन में चला गया। लगभग तीन घंटे की मशक्कत के बाद जब ब्रेकर की समस्या हल नहीं की जा सकी तो एसबीआई फीडर को आवास विकास फीडर से जोड़कर चलाया गया। यह भी पढ़ें- Bokaro News: चास के फुदनीडीह सब स्टेशन में चलेगा क्षमता जांच अभियानओवरलोडिंग की समस्या एक ही फीडर पर दो फीडर के उपभोक्ताओं का लोड पड़ने से ओवरलोडिंग की समस्या शुरू हो गई। इसके बाद हालत यह हो गई कि हर 10 मिनट पर बिजली कट जा रही थी। यह सिलसिला सोमवार सुबह तक जारी रहा। बिजली विभाग का कहना था कि एसबीआई फीडर का फॉल्ट ठीक न हो पाने के कारण यह वैक्ल्पिक व्यवस्था की गई थी। इन दिनों ...