बस्ती, सितम्बर 22 -- Basti News: बस्ती। शहर कोतवाली पुलिस ने रविवार को हुई मारपीट की घटना में मुकदमा दर्ज किया है। खारीघाट भटोलवा निवासी मनमोहन ने थाने पर तहरीर देकर बताया है कि गत बीस सितंबर को मालवीय रोड पर कल्पना तिराहा के पास शिवम नाम के युवक से पैसे को लेकर बात कर रहा था। आरोप है कि अचानक सचिन श्रीवास्तव उर्फ चंदु निवासी रौतापार वहां आ गए और अपशब्द कहने लगे। मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली बृजानंद सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी सचिन श्रीवास्तव के खिलाफ मारपीट व धमकाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच एसआई जयप्रकाश यादव को सौंपी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...