बस्ती, सितम्बर 9 -- Basti News: रुधौली। थानाक्षेत्र के छपिया शिववरन गांव के दक्षिण मंगलवार को एक घर के मुख्य गेट का ताला तोड़कर परिसर में घुसे चोरों ने कमरे का भी ताला तोड़ डाला। कमरे में रखा गल्ला सहित अन्य सामान उठा ले गए। छपिया शिवबरन गांव निवासी प्रीति मिश्रा के घर के मुख्य गेट का ताला तोड़ने के बाद कमरे का ताला तोड़ डाला। घटना के समय परिवार बाहर गया था। प्रीति मिश्रा के माता पिता का मृत्यु हो चुकी है। एक भाई है जिसकी दिमागी हालत ठीक नहीं है। बड़ी बहन की शादी थानाक्षेत्र के तिघरा पंडित में हुई है। परिवार बहन के घर पर रहता है, यहां ताला बंद रहता है। चोरी की सूचना पड़ोसियों ने दी। प्रीति व उसके जीजा गांव पहुंचे तो देखा कि गेट व कमरे का ताला टूटा हुआ है। पूरा राशन गायब है। चोरी की घटना की सूचना हनुमानगंज चौकी प्रभारी चंद्रप्रकाश सिंह को ...