बस्ती, जुलाई 24 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। बस्ती केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसो. के पदाधिकारियों के साथ ड्रग इंस्पेक्टर मुकेश कुमार ने कैली में बैठक का किया। ड्रग इंस्पेक्टर मुकेश कुमार की अध्यक्षता में मेडिकल स्टोर संचालकों की बैठक में बिना लाइसेंस नंबर दुकान के साथ ही जीएसटी नंबर अंकित की जाए। दवाओं की ब्रिकी बिना बिल के न की जाए। चिकित्सकों के पर्चें के बिना शेड्यूल एच की दवाओं की ब्रिकी न की जाएं। नारकोटिक्स दवाओं की ब्रिकी में पूरी तरह पारदर्शिता बरती जाए। दवाओं के रखरखाव, बिलिंग व्यवस्था, रजिस्टर सहित अन्य विषयों को दुरूस्त किया जाए। उन्होंने कहा कि आम जनता को गुणवत्तापूर्ण और समय पर दवाइयां उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना डॉक्टर के पर्चे के प्रतिबंधित दवाइयों की बिक्री न की जाए और एक्स...