बस्ती, अगस्त 8 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। डीसी मनरेगा संजय कुमार शर्मा ने विकास खंड बनकटी की ग्राम पंचायत घुघसा एवं मकदूमपुर का निरीक्षण कर मनरेगा एवं ग्राम पंचायत स्तर पर कराए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया।उन्होंने ग्राम पंचायत घुघसा में कराए गए पौधरोपण कार्य को भी देखा और उनके रखरखाव का निरीक्षण दिया। डीसी ने ग्राम पंचायत मकदूमपुर में कराए गए पौधरोपण कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बीडीओ भवानी प्रसाद शुक्ल, सचिव मदन गोपाल पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...