बस्ती, अगस्त 2 -- Basti News: बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के बावजूद डीएम भानपुर तहसील में आयोजित जिलास्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में नहीं पहुंची। संपूर्ण समाधान दिवस की कमान एसडीएम प्रमोद कुमार ने संभाली। डीएम के आने की सूचना पर काफी संख्या में फरियादी सुबह से ही तहसील में पहुंच गए थे। जिलास्तरीय अधिकारी तहसील में समय से पहुंच चुकी थी। फरियादी काफी देर तक डीएम का इंतजार करते रहे। उनके नहीं आने की सूचना मिलने के बाद कई फरियादी बिना शिकायती-पत्र दिए वापस हो गए। जिलास्तरीय अधिकारी भी वहां से धीरे-धीरे खिसकने लगे। अधिकारियों में इस बात को लेकर चर्चा थी कि प्रदेश सरकार के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम से अगर जिले की मुखिया ही नहीं रहेंगी तो फिर समाधान दिवस मात्र औपचारिकता मात्र बनकर ही रह जाएगा। यह भी पढ़ें- Bahraich News: पटल प...