बस्ती, अक्टूबर 30 -- Basti News: बस्ती। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 की पहली पाली में शुक्रवार को जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना और पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने अभ्यर्थियों के प्रवेश, परीक्षा कक्षों की व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी का जायजा लिया। दोनों अधिकारियों ने एएसएचएस एंड जीआरएस इंटर कॉलेज, खैर इंडस्ट्रियल इंटर कॉलेज और इंदिरा गांधी इंटर कॉलेज कप्तानगंज स्थित परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों को आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार परीक्षा कराने और सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। एसपी ने पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने और आपसी समन्वय से परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। यह भी...