बस्ती, अगस्त 4 -- Basti News: बस्ती। डिप्टी सीएमओ डॉ. बृजेश शुक्ला ने सोमवार को पीएचसी सल्टौआ का निरीक्षण किया। मौके पर दो कर्मी अनुपस्थित मिले। उन्होंने पीएचसी की अव्यवस्था पर अधीक्षक डॉ. अमित कन्नौजिया को कड़ी फटकार लगाई। डिप्टी सीएमओ सोमवार को औचक निरीक्षण करने पीएचसी पर पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले उपस्थिति रजिस्टर तलब किया। जांच की तो पाया कि लिपिक मरवीन मसीह व अजय पांडेय बिना किसी सूचना के गैरहाजिर हैं। उन्होंने दोनों से स्पष्टीकरण तलब करने का निर्देश दिया। पूछताछ में मालूम हुआ कि आरबीएसके टीम क्षेत्र में नहीं गई है। इससे उसका मूल काम जांच प्रभावित होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए उन्होंने अधीक्षक की क्लास लगाई। क्षेत्र में न जाकर पीएचसी पर जमे रहे आरबीएसके कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया। डिप्टी सीएमओ ने दवा वितरण कक्ष, कोल्...