Basti News: डायवर्जन से हलकान रहे वाहन चालक, पॉलीटेक्निक चौराहे पर लगा जाम
बस्ती, नवम्बर 8 -- Basti News: साऊंघाट। अयोध्या में दीपोत्सव को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-27 पर शनिवार को लागू डायवर्जन के चलते वाहन चालकों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। पॉलीटेक्निक चौराहे पर पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रही। छोटे-बड़े वाहन घंटों फंसे रहे। छोटी दीपावली के चलते पांडेय बाजार से रुधौली, बाघनगर और डुमरियागंज की ओर जाने वाले लोगों को भी दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। कई बार जाम इतना गंभीर हो गया कि राहगीरों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया। डायवर्जन के तहत ट्रक, ट्रेलर, कंटेनर, ट्राला और डीसीएम समेत भारी वाहनों को पॉलीटेक्निक चौराहे से गौरा, रुधौली, डुमरियागंज, बहराइच और गोंडा होते हुए लखनऊ की ओर भेजा जा रहा था। यह भी पढ़ें- Lucknow News: घर के लिए निकले लोग त्योहारी जाम में फंसे इस दौरान वाहनों की आवाजाही बढ़ने और चालकों की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.