बस्ती, जुलाई 9 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। जिले में पारंपरिक व्यंजनों को उद्योग से जोड़कर स्वरोजगार बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) विभाग की एक जनपद-एक व्यंजन (ओडीओसी) योजना के तहत बस्ती को 10 इकाइयों का लक्ष्य दिया है। योजना के अंतर्गत जिले के पारंपरिक उत्पाद ठेकुआ, पूरी-सब्जी, सिरका और गुड़ का उत्पादन करने वाले उद्यमियों को बैंक ऋण के साथ स्वीकृत ऋण राशि पर 25 प्रतिशत तक सब्सिडी प्रदान की जाएगी। उपायुक्त उद्योग राजेश रोमन ने बताया कि जिले के लिए योजना के तहत 30 लाख रुपये का वित्तीय लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इच्छुक उद्यमी बैंक से ऋण लेकर खाद्य प्रसंस्करण एवं पारंपरिक व्यंजनों से जुड़ा अपना कारोबार शुरू या विस्तारित कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- कम ब्याज दर पर उद्यम स्थापित करने को करें आवेदन ...