बस्ती, नवम्बर 13 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। जिले के हर्रैया थानाक्षेत्र में युवती से बात करने की जिद में युवक ने बीते बुधवार को खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया था। गुरुवार को सामने आई उसकी पीएम रिपोर्ट में एक ही गोली लगने की पुष्टि हुई है। साथ ही गोली ठीक उसके हार्ट पर लगी, जिससे हार्ट पंचर हुआ और उसकी मौत हो गई। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि वह सिर्फ एक ही गोली लेकर घटनास्थल पर आया था। घटना में 315 बोर का तमंचा प्रयुक्त किया गया, जो बिल्कुल नया ही लग रहा था। आशंका है कि हाल में युवक ने इस असलहे को खरीदा था। यह भी पढ़ें- युवती के दरवाजे पर प्रेमी ने खुद को गोली से उड़ाया, बात कराने की थी जिद पुलिस अब अवैध असलहा मुहैया कराने वालों के बारे में जानकारी जुटा रही है। एसएचओ संजय कुमार ने बताया कि अवैध असलहे से संबंधित सभी पहलुओं ...