बस्ती, सितम्बर 3 -- Basti News: बस्ती। गौर पोस्ट ऑफिस से 17 हजार रुपये निकालकर परासडीह जा रहे एक व्यक्ति के रुपये गायब होने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने गौर थाने में प्रार्थना-पत्र देकर मामले की जांच कर रुपये बरामद कराने की मांग की है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पैकोलिया थानाक्षेत्र के पैकोलिया निवासी रामबदन सिंह पुत्र खुशीराम सिंह ने पुलिस को दिए प्रार्थना-पत्र में बताया कि वह गौर पोस्ट ऑफिस से 17 हजार रुपये निकालकर टेम्पो से परासडीह जा रहा था। आरोप है कि टेम्पो चालक ने उसे सुजिया मंदिर के पास उतार दिया। इसके बाद उसे रुपये गायब होने की जानकारी हुई। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: हथियार सटाकर रिटायर्ड रेलकर्मी से 50 हजार रुपये की लूट पीड़ित के अनुसार, घबराहट में उसने कुछ रुपये रसुना में लाइट पाइप के बगल स्थित...