बस्ती, नवम्बर 4 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। पुरानी बस्ती पुलिस के साथ एसओजी और एंटी थेफ्ट की संयुक्त टीम ने मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया। टीम ने पुरानी बस्ती के चैनपुरवा ओवरब्रिज के पास से दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से मोबाइल टावरों से चोरी की गई आठ महंगी लिथियम बैटरियां और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। इस गिरोह में शामिल तीन अन्य आरोपितों का नाम पूछताछ में सामने आया है, जिनकी तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस लाइन के सभागार में मंगलवार को एसपी ओमवीर सिंह ने बताया कि संयुक्त टीम को चोरी की घटनाओं के खुलासे में लगाया गया। चेकिंग के दौरान मंगलवार भोर में थाना पुरानी बस्ती क्षेत्र के चैनपुरवा ओवरब्रिज की सर्विस लेन पर पुलिस टीम ने एक संदिग्ध बाइक को रोका। बाइक पर बीच में एक बड़ी लिथियम ...