बस्ती, जुलाई 12 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। जिले में रविवार की शाम तक बरसात जारी रही। शनिवार शाम से शुरू हुई बरसात रूक-रूक कर होती रही। शनिवार रात हुई घनघोर वर्षा से कई इलाके में जल भराव हो गए। छोट ताल तलैया पानी से भर गए। रविवार शाम तक आसमान में घने बादल छाए रहे। कुछ देर के लिए दिन में तेज धूप निकली। बरसात के बावजूद उमस से लोग परेशान रहे। मौसम बदलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सड़क पर चल रहे राहगीर और दोपहिया वाहन चालक बारिश से भीगते हुए अपने गंतव्यों की ओर रवाना होते देखे गए। रविवार को अधिकतम 34 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया। जिले में शनिवार की देर शाम को शुरु हुई। झमाझम बारिश रविवार की भोर तक होती रही। रविवार को सुबह से शुरू हुई बरसात रूक रूक कर होती रही। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में कई जगहों पर...