बस्ती, जुलाई 19 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। जिले में लगातार तीसरे दिन भी बारिश का दौर जारी रहा। रविवार सुबह से झमाझम बारिश होने से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। पिछले दो दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। रविवार भोर में आसमान में घने बादल छा गए और कुछ देर बाद तेज बारिश शुरू हो गई। मौसम विभाग के अनुसार जिले का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अवकाश का दिन होने के कारण सड़कों पर सामान्य दिनों की तुलना में कम आवाजाही रही। बारिश के चलते शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के कई इलाकों में जलभराव हो गया। यह भी पढ़ें- Buxar News: मानसून की बारिश से धान की रोपनी में आने लगी तेजी इससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर के प्लास्टिक कॉम्प्...