Basti News: झपट्टा मारकर मोबाइल छीनने वाले दो गिरफ्तार
बस्ती, अगस्त 13 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। परसरामपुर पुलिस ने मोबाइल छीनकर भागने वाले दो बदमाशों को पकड़ा। इनके पास से तीन मोबाइल फोन और बाइक बरामद किया। पुलिस ने इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। परसरामपुर पुलिस के अनुसार थानाक्षेत्र के दुफेड़ी पुलिया के पास से राहुल वर्मा दुफेड़ी तथा रिंकू सिंह निवासी संसारपुर थाना परसरामपुर को पकड़ा। इनके पास से तीन मोबाइल और एक बाइक बरामद हुई। इनके खिलाफ झपट्टा मारकर मोबाइल छीनकर भागने का मामला दर्ज है। गिरफ्तार करने वालों में एसआई कुर्बान अली, हेड कांस्टेबल विशाल यादव, जय सिंह, वीरेन्द्र यादव, विनीत सिंह, रोहित वर्मा शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.