बस्ती, अक्टूबर 22 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। ढोल-डमरू की गूंज, महाकाल के जयकारे और भक्ति में लीन श्रद्धालुओं का हुजूम। कहीं वाराणसी की गंगा आरती का विहंगम दृश्य तो कहीं मथुरा की रासलीला और राजस्थानी नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति। रजत जयंती वर्ष में कंपनी बाग से निकली ज्योति यात्रा में आस्था और उत्साह का ऐसा संगम दिखा कि पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा। आकर्षक झांकियों के दर्शन और जगह-जगह हुई पुष्प वर्षा के बीच श्रद्धालु महाकाल की पालकी की आरती उतारते रहे। ज्योति यात्रा का शुभारंभ कंपनी बाग में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच ज्योति स्थापना, प्रज्ज्वलन और आरती के साथ हुआ। आयोजक कमल सेन, रजत सेन, हिमांशु, ओमप्रकाश, जयप्रकाश, पवन मल्होत्रा, अंकुर वर्मा और अखिलेश सिंह समेत अन्य लोगों ने आरती की। इसके बाद जनप्रतिनिधियों और अन्य लोगों ने रथ खींचकर यात...